अपना जिला

विद्युत कर्मियों ने आंदोलन का सम्मानजनक समझौते व निजीकरण नही करने के लिखित समझौते के बाद जीत का जश्न मनाया

मऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जनपद-मऊ की एक बैठक सोसल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुए हुए सहादतपुरा स्थित शिव मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विघटन व निजीकरण के विरोध में चल रहे कार्यबहिष्कार आंदोलन का सम्मानजनक समझौते के पश्चात संघर्ष समिति जनपद-मऊ के प्रतिनिधियों द्वारा लिखित रूप से निजीकरण नही करने की लिखित समझौते के उपलक्ष्य में जीत का जश्न मनाया गया।
उक्त अवसर पर समिति के जनपद संयोजक सूर्यदेव पाण्डेय ने उपस्थित कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर व अभियंताओं से सदैव सरकार व प्रबंधन की मजदूर विरोधी, सार्वजनिक क्षेत्र विरोधी फैसलों के लामबंद प्रतिरोध करने का आवाहन करते हुवे संघर्ष समिति व सरकार के मध्य पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विघटन व निजीकरण का प्रस्ताव वापस आदि मुद्दों पर सम्पन्न समझौते पर संतोष व्यक्त करते हुवे सरकार व प्रबंधन से भविष्य में भी ऊर्जा निगम के कार्मिकों व अभियंताओं के ज्वलंत समस्याओ का त्वरित निस्तारण करने की मांग की गई ताकि प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में औद्योगिक शांति का वातावरण स्थापित रहे।उक्त अवसर पर कर्मचारी, जूनियर इंजीनयर व अभियंता गण द्वारा समिति के जनपद संयोजक सूर्यदेव पाण्डेय का कार्यबहिष्कार आंदोलन का सफल नेतृत्व करने के लिए सम्मान व स्वागत किया गया।
बैठक में मुख्यरूप से रविन्द्र सिंह यादव,ई. अमित गुप्ता,ई. कमलेश श्रीवास्तव, ई. अरविंद यादव, ई. संजय यादव, ई. मनोज कुमार शाह, ई. जितेंद्र कुमार, ई. प्रदीप सिंह, संजय कुमार, मिथिलेश यादव, ई. विकाश दुबे, ई. धीरेंद्र यादव, ई. जमुना प्रसाद, ई. मुकेश सिंह, ई. पंकज सिंह, राजनाथ यादव, राधेश्याम सैनी, सुनील कुमार, रघुनंदन यादव, जयप्रकाश यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *