मैं बोलने में नहीं काम करने में विश्वास करता हूँ : मनोज सिन्हा
जम्मू कश्मीर। “मैं बोलने में नहीं काम करने में विश्वास करता हूँ” उक्त उद्गगार बैक टू विलेज 3 जनअभियान के तहत जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज़ सिन्हा ने आज कुपवाड़ा के माछिल ब्लॉक में लोगो को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उपराज्यपाल आज वहाँ के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने माछिल के लोगों की लम्बे अर्से से चली आ रही मांग पर 5 मोबाइल टावर लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। बीएसएनएल के एडमिनिस्ट्रेटिव भवन व वी सैट सुविधा का भी उपराज्यपाल मनोज़ सिन्हा ने उदघाटन किया। उन्होंने इलाके के युवाओं के सेना,अर्धसैनिक बलों में भर्ती आयोजित करने का भी निर्देश दिया। उपराज्यपाल ने कहा कि योजनाओं के लिये फंड की कोई कमी नहीं हैं बस उसे जागरूकता के साथ सही क्रियान्वयन की जरूरत हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण औद्योगिक विकास के लिये 200 करोड़ का फंड दिया गया हैं। जम्मू कश्मीर के लिये जल्द ही 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का एक और पैकेज जारी किया जाएगा। सुरक्षित निवेश पर उपराज्यपाल ने बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में कुपवाड़ा जिले का प्रदर्शन श्रेष्ठ हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि अखरोट के उत्पादन और प्रोसेसिंग में कुपवाड़ा को वह नए उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा-बारामुला रेल लाइन का सर्वे पूरा हो गया हैं, यह सरकार की प्राथमिकता में हैं इस रेल लाइन पर जल्द काम शुरू होगा। सरकार फूड प्रोसेसिंग पर जनता को 50 प्रतिशत की सहायता कर रही हैं और प्रत्येक पंचायत से दो पात्र युवकों को 5 लाख रुपये बिजनेस शुरू करने के लिए दिया जायेगा। उपराज्यपाल मनोज़ सिन्हा ने कहा कि लोकल क्राफ़्ट व पारम्परिक सिल्क कला के प्रशिक्षण प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा। पिछले तीन माह में यहाँ के 246 युवा जिनमे 122 लड़किया शामिल हैं उनको प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं। उपराज्यपाल मनोज़ सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर संघ राज्य में वह इको सिस्टम चाहते हैं, यहाँ के ग्रामीण इलाकों व शहरी इलाकों में स्वरोजगार, लघु उद्योग, कारखाने बढ़े, जो ग्रामीण शहरी इलाकों को जोड़ने का काम करेगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं बोलने में नहीं काम करने में विश्वास करता हूँ, और मैं तब तक आराम नहीं करूंगा जब तक जम्मू कश्मीर के सभी ग्रामीण इलाकों को सुविधा समपन्न न कर सकूं। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कुपवाड़ा के विकास योजनाओं को शीघ्रता से पूरा करने को कहा। उन्होंने माछिल के लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने पात्रों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र भी दिये। इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।

