गांधी जी के आदर्शों पर चलने की ली शपथ

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को पूरे देश में धूम धाम से मनाया गया.
इस बेहद खास दिन हर जिले में कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ. मऊ जिले में भी एसपी मऊ सुशील चंद्रभान ने गांधी और शास्त्री के जी चित्रों पर माल्यार्पण किया,
और उनके आदर्शों पर चलने की शपथ भी ली. इस दौरान कई और अधिकारी और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे.


