अपना जिला

हाथरस की बेटी की रेप के बाद निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

मऊ। जनपद के कुर्थी जाफरपुर नगर पंचायत में हाथरस की बेटी की रेप के बाद निर्मम हत्या के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल है उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। अपराधी खुलेआम अपराध करके घूम रहे हैं हाथरस की बेटी के साथ जघन्य घटना करने के बाद उसकी जीभ काट देना एवं हड्डी तोड़ देना उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती है। हम सरकार से आह्वान करना चाहते हैं की उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को आप गंभीरता से लीजिए और अगर नहीं कर सकते तो मुख्यमंत्री को अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से मोहम्मद अतहर, त्रिभुवन कुमार, अशोक कुमार ,रणजीत सिंह, एहसान आहमद, ओम प्रकाश गुप्ता, सौरभ सिंह ,चंदन चौबे , डब्बू पांडेय ,अतीक अहमद, हरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, मुलायम यादव, मोहम्मद इसराइल, सकील अहमद आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *