खास-मेहमान

शारदा नारायण हास्पीटल में न्यूरो सर्जन डॉ. रूपेश के. सिंह का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत

मऊ । शारदा नारायन हास्पिटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक व डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह व क्रिटिकल केयर स्पेशिलिस्ट डॉ. सुजीत सिंह ने शारदा नारायन हास्टिल के न्यूरो सर्जन डॉ. रूपेश के. सिंह को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कहा कि अब जनपद में 24 घंटे न्यूरो सर्जन उपलब्ध रहेगें। डॉ. सिंह ने कहा कि शारदा नारायन हास्पिटल के न्यूरो विभाग का संचालन डॉ. रूपेश के सिंह करेगें। डॉ. रूपेश के आने से हमारी ट्रामा कि टीम को काफी मजबूती मिलेगी । आगे डॉ. रूपेश ने कहा कि शारदा नारायन हास्पिटल में न्यूरो कि सभी सर्जरी उचित दर में उपलब्ध रहगी जिसके लिए शारदा नारायन हास्पिटल पहले ही कटीबध है। डॉ. रूपेश ने कहा कि शारदा नारायन हास्पिटल मे वो हर सुविधा जैस ब्लड बैंक,आधुनिक पैथालॉजी,सीटी स्कैन,एक्स रे,अल्ट्रासाउन्ड,ईको व सबसे महत्वपूर्ण सभी मशीनो से सुसज्जीत आईसीयू उपलब्ध है जो किसी मरीज के इलाज के लिए आवश्यक होता है। उन्होने कहा कि सिर की हड्डी का फ्रेचर, सिर का चोट, बे्रन ट्यूमर, मिर्गी, लकवा, माईग्रेन हर प्रकार के न्यूरो सम्बंधीत बिमारी का इलाज शारदा नारायन हास्पिटल मे उपलब्ध होगा। इस अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.राहुल कुमार ने कहा कि डॉ. रूपेश के आने से हमारे आर्थो विभाग के स्पाइन जैसे सर्जरी में विशेष सहायता मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. एकिका सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम कुमार, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एचसी जयसवाल, डॉ.मधुलिका सिंह, शिवकुमार सिहं, मनीष शर्मा, आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *