चप्पे चप्पे पर पुलिस रहीं तैनात
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।बुधवार को बहुचर्चित बाबरी मस्जिद विध्वंस मामलें में आरोपितों पर फैसला आना था जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एलर्ट मुद्रा में नजर आई। तहसील क्षेत्र के दरगाह, मधुबन बाजार, मर्यादपुर, दुबारी, बीबीपुर सहित दर्जनों स्थानों पर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहें । स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी भी सामिल रहीं।तो उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे एवं क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे रहें । तो दूसरी तरफ इस बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण अचानक इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती देख लोग भयभीत हो गये और एक दूसरे से पूछते नजर आये कि कहीं कोई बड़ी घटना तो नहीं हो गयई । हालांकि जब लोगों को वास्तविकता की जानकारी हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली और जैसे ही बाबरी मस्जिद विध्वंस मामलें का सीबीआई के विशेष कोर्ट का निर्णय आया इन जगहों पर तैनात फोर्स फ़ौरन वापस भी चली गई । मगर इन सबके बीच एक राहत की बात यह दिखी कि लोगों में इस फैसले को लेकर किसी प्रकार की उत्सुकता नहीं दिखी । फैसला क्या होने वाला है, निर्णय किसके पक्ष में आएगा, आरोपियों को सजा होगी या नहीं लोग इस बहस में उलझते नहीं दिखे । आम दिनों की तरह लोग अपने कामों में व्यस्त नजर आए । प्रशासन जरूर सतर्क रहा और क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका से हलकान रहा ।

