अपना जिला

घोसी के गायत्री राम जानकी हनुमान मंदिर में चोरों ने भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति को गायब कर दिया,
घटना सोमवार देर रात की है, चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर उसमें रखी भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति, फूल का तीन घंटा, फूल का 500 ग्राम का घरीघंट समेत बैटरी, इन्वर्टर भी उठा ले गए, मंदिर के पुजारी ने बताया कि जब अगले दिन वो अपने घर से सुबह मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा पड़ा है और मंदिर में रखा सामान भी गायब हो है, पुजारी ने इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी,
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, और मामले की जांच में जुट गई, जांच के लिए पंहुची पुलिस की टीम ने लोगों को भरोसा दिया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और उन्हें उनकी करनी की सजा मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *