पुलिस की सख्ती के बावजूद जिले में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं ,
ताजा मामला रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-बबुआपुर बार्डर का है, जहां बदमाशों ने तमंचे की नोक पर एक ट्रक ड्राइवर को लूट लिया, इतना ही नहीं घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित ट्रक चालक की जमकर धुनाई भी कर दी, बाद में ट्रक चालक ने राहगीरों के मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस को दी इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई , हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी पुलिस ने बताया कि पीड़ित ट्रक चालक के पास से ₹5000 और उसका मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए और विरोध करने पर चालक की पिटाई कर दी, अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

