अपना जिला

डायल-112 के 26 आरक्षियों को फ्रेशर कोर्स प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र SP घुले ने दिया

मऊ। दिनांक 28.09.2020 को पुलिस अधीक्षक मऊ घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा डायल-112 के फ्रेशर कोर्स प्रशिक्षण प्राप्त किये 26 आरक्षियों (10 म0आ0 तथा 16 आ0) को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि डायल-112 के फ्रेशर कोर्स हेतु मऊ पुलिस लाइन में 20 दिवसीय फ्रेशर प्रशिक्षण कोर्स कराया गया था। जिसमें महिन्द्रा डिफेन्स सर्विस लिमिटेड कम्पनी द्वारा तकनीकी तकनीकी कौशल जिसमें एमडीटी संचालित करने के बारे में, संचार कौशल, महिला बच्चों व वरिष्ट नागरिक, बौद्धिक अशक्त व्यक्तियों सम्बन्धित, यातायात प्रबन्धनख् आपदा प्रबन्धन, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक उपचार कानुनी प्रावधान तनाव प्रबन्धन एवं वयस्क मनोविज्ञान के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *