छुट्टी के दिन भी बाढ़ पीड़ितों के मुवावजे के लिए टीम ने किया सर्वे
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवरांचल में कुछ दिनों पूर्व घाघरा के उफान के कारण आई बाढ़ के चलते देवारा क्षेत्र में धर्मपुर विशुनपुर, बखरिया , सिसवा सहित 32 गांव पानी के जद मे आ गए ।जिससे इनकी गृहस्थी के साथ ही मकानों का गिरना एवं सम्पूर्ण फसल वर्वाद हो गई । 32 बाढ़ प्रभावित गाँवो के 1600 किसानों के हुए नुकसान के सर्वे के लिए तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में राजस्व टीम छुट्टी के दिन भी सर्वे कार्य में जुटी रही । तथा बाढ़ पीड़ितों के नुकसान का आकलन करतें हुए मुवावजा के लिए प्रपत्र तैयार किया । इस दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहाँ कि घाघरा के उफान से प्रभावित समी गाँवों का सर्वे सुनिश्चित कर लिया गया है । तथा पूर्व में छुटे हुए नेवादा गोपालपुर ,बैरियाडीह हडही ,लौवासाथ ,लखनौर ,मुडाडाड सहित आंठ गावों का मुवावजा हेतु शासन को डिमांड भेजा गया है । इस अवसर पर एडीओ एजी रामबृक्ष, विवेक राय ,अविनाश गौतम ,आशुतोष पाण्डेय, अमित यादव, फसल बीमा से आशीष पाण्डेय आदि रहें ।

