बेटियों को पाकर परिजनों के खिले चेहरे, मऊ पुलिस ने 03 गुमशुदा बच्चियों को 24 घण्टे के अन्दर किया बरामद
मऊ। आज बेटी दिवस है और इसी दिन किसी मां-बाप की गुमशुदा बेटी अगर उन्हें मिल जाये तो फिर चेहरे के मुस्कान का मंज़र क्या होगा इसका अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं। उत्तर प्रदेश की पुलिस, जनपद पुलिस अधीक्षक मऊ घुले सुशील चंद्रभान के नेतृत्व/निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा दो नाबालिग गुमशुदा लड़कियों व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक नाबालिग गुमशुदा लड़की को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया है।
थाना हलधरपुर के ग्राम चकरा की दो लड़कियां क्रमशः 1-कुमारी संजू उम्र करीब 15 वर्ष पुत्री राममबचन बासफोर एवं 2-रानी पुत्री जितेंद्र बाँसफोर उम्र 14 वर्ष जो चचेरी बहनें थी, जो घर से दूध लेने के बहाने निकल गई और घर वापस नहीं लौटी। पारिवारीजन आस-पास एवं अपने रिस्तेदारों में पता किये, जानकारी न होने पर दिनांक 25-09-2020 की सायं थाना हलधरपुर पर लिखित सूचना दिया। उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 282/20 धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। क्योंकि दोनों लड़कियां नाबालिग थी, जिनके संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना हलधरपुर की पुलिस जनपद मऊ, गाजीपुर, बलिया के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश करती रही। उक्त दोनों नाबालिक लड़कियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों लड़कियां ग्राम चौथी मील थाना घोसी क्षेत्र में अपने मौसी के घर पर हैं। उक्त सूचना पर लड़कियों के परिजन के साथ पुलिस बल वहां पहुंची तो दोनों लड़कियां अपने मौसी के घर पर सकुशल मिली। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि घूमने के लिए हम दोनों घर से बिना बताए पहले चाचा के घर एवं फिर मौसी के घर चले आये। सूचना के आधार पर दोनों लड़कियां सकुशल बरामद हो गई।


इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को दिनांक 25.09.20 को सांय सूचना मिली की आकृति राय पुत्री आनन्द कुमार राय निवासी कृश्ण विहार कालोनी, बलिया मोड थाना कोतवाली जनपद मऊ उम्र लगभग 11 वर्ष बिना बताये घर से कही चली गयी है। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। लड़की के पिता की लिखित सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 517/20 धारा भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर बरामदगी हेतु प्रयास शुरू किया गया। खोजबीन के दौरान रेलवे पुलिस चारबाग लखनऊ प्रभारी द्वारा जरिये टेलीफोन अवगत कराया गया कि एक आकृति नाम की लड़की स्टेशन पर मिली है एवं अपना नाम आकृति राय पुत्री आनन्द कुमार राय निवासी कृष्ण विहार कालोनी, बलिया मोड थाना कोतवाली जनपद मऊ बता रही है। इस सूचना पर कोतवाली जनपद मऊ पुलिस तत्परता दिखाते हुए एक टीम लखनऊ रवाना कर उक्त गुमशुदा को सकुशल वापस लाया गया। नाबालिग आकृति राय को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तीनों लड़कियों की बरामदगी से उसके परिजन और ग्रामवासी में काफी खुशी की लहर है। तीनों लड़कियों को बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
