अपना जिला

बहन के ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के गजियापुर बंधे पर शुक्रवार को बहन के घर आए एक 18 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई।जिसकी सुचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुरजपुर निवासी नारायण पुत्र रामऔतार 18 वर्ष गुरुवार कि शाम लौआसाथ स्थित अपने बहन के घर आया था शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे अपनी बहन से गजियापुर चट्टी जाने कि बात कह कर  घर से निकला  लेकिन देर शाम युवक गजियापुर बंधे पर अचेत पड़ा देख लोगों ने बहन को सुचना दिया।आनन फानन में पास पड़ोस के लोगों ने उस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर लाए जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की सुचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *