चर्चा में

फरार लेखपाल पर SDM ने मुकदमा दर्ज करने का दिया निर्देश

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील के एक लेखपाल का मोहम्दाबाद गोहना तहसील के लिए स्थानांतरित होने एवं तहसीलदार द्वारा रिलीव किए जानें के उपरांत भी लेखपाल मण्डल दरगाह एवं परसिया जयरामगिरि  के आंठ गाँवों का चार्ज स्थानांतरित लेखपाल द्वारा संबंधित लेखपाल को नहीं दिया गया ।इस मामले में स्थानांतरित लेखपाल के खिलाफ उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया । गौरतलब है कि स्थानांतरित लेखपाल के संवेदनहीनता के चलते आंठ गावों का जनहित का कार्य को सम्पादित करनें में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है । मधुबन तहसील के दरगाह एवं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र परसिया जयरामगिरि मण्डल के आंठ गावों का चार्ज लेखपाल उमाशंकर यादव के पास था ।लेकिन 7 सितम्बर को इनका स्थानांतरण मोहम्दाबाद गोहना तहसील के लिए कर दिया गया तथा तहसीलदार द्वारा 10 सितम्बर को रिलीव करतें हुए दरगाह मण्डल पर हुई नई तैनाती अंशुल राय एवं परसिया जयरामगिरि मण्डल पर विवेक राय को चार्ज देने का निर्देश दिया लेकिन स्थानांतरित लेखपाल उमाशंकर यादव ने चार्ज नहीं दिया । जिससे आंठ गाँवों की राजस्व संबंधित कार्य दुश्वारियों के साथ हो रहा है । तहसीलदार के कई बार हिदायत देने के बाद भी लेखपाल संवेदनहीन बना रहा । इस मामलें को तहसीलदार ने गंभीरता से लेते हुए स्थानांतरित लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है । इस मामलें को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने स्थानांतरित लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें का निर्देश दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *