अपना जिला

व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सर्वे का फरमान तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए : ओमर

मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में वाणिज्य कर आयुक्त लखनऊ को संबोधित ज्ञापन वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर मऊ को दिया गया। जिसमें मांग किया गया कि प्रत्येक माह 10 व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के सर्वे का कोटा निर्धारित होने के फरमान को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि सर्वे कोटा का निर्धारित होने से न सिर्फ विभाग एवं व्यापारियों का आपसी सद्भाव बिगड़ेगा बल्कि उक्त सर्वे कोटा फरमान से इंस्पेक्टर राज भी कायम होगा तथा व्यापारियों का सर्वे के नाम पर उत्पीड़न एवं शोषण भी होगा जिसे व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा। आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनन्द ओमर, जिला महामंत्री स्वतंत्र कुमार साहू, जगदीश प्रसाद गुप्ता, डॉ धर्म सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल के बैनर तले तमाम लड़ाइयां जेल यात्राएं एवं आंदोलन किया गया। हमारे व्यापार मंडल के कई व्यापारी इस लड़ाई में शहीद हो गए ।तब जाकर सर्वे छापे बंद हुए ।अब फिर यह छापे शुरू कराने के पीछे व्यापारियों को परेशान करने तथा वसूली करने के लिए शुरू किए जा रहे हैं जिसका व्यापार मंडल विरोध करता है ।इस तुगलकी फरमान को तुरंत वापस लिया जाए नहीं तो व्यापारी आंदोलन की बाध्य होंगे। ज्ञापन देने में अध्यक्ष मनीष सराफ, राजू सेठ, त्रिभुवन नारायण सिंह, राज कुमार गुप्ता pआदि भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *