एसपी के प्रयास से डाक्टर के साथ हुए आनलाइन फ्राड की धनराशि साइबर सेल टीम द्वारा कराया गया वापस
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ के समक्ष दिनांक 13.09.2020 को आवेदक रामादर्श राम (से0नि0व0चि0अ0) निवासी हरिद्वार कालोनी भीटी थाना कोतवाली जनपद मऊ ने अपने साथ हुये आनलाईन फ्राड के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसपर एसपी के निर्देशानुसार चलाये जा रहे ,साइबर अपराध पर नियंत्रण के क्रम में जिसकी जाँच प्रभारी साइबर द्वारा किया गया तो पाया गया की आवेदक के मोबाइल पर दिनांक 12.09.2020 को सायं 04ः00 बजे फेक नम्बर से काल आया की मै आपके ब्रांच का मैनेजर बोल रहा हुँ, आप का बचत खाता जो बैंक आफ बड़ौदा में वह केवाईसी अपडेट न हो के कारण बन्द कर दिया जायेगा, जिसकी बातों/भ्रम में आकर आवेदक द्वारा खाते से लिंक मोबाइल नम्बर पर आये हुये ओटीपी को फ्राडर को बता दिया जिस कारण आवेदक के खाते से एक बार में ही 50000 रूपये का फ्राड हो गया था। फ्राड धनराशि पेयू के माध्यम से डिजिटल गोल्ड इन्डिया प्राववेट लिमिटेड द्वारा 9.1197 ग्राम सोना खरीदा गया था। साइबर सेल टीम द्वारा मामले को गंभीरता से त्वरित जांच/कार्यवाही करते हुये आवेदक के बचत खाते में कुल रुपया 50000 फ्राड धनराशि को वापस कराया गया। इस पर आवेदक द्वारा एसपी को धन्यवाद दिया।
बरामदकर्ता टीमः-
निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया , आरक्षी अंकुर यादव, महिला आरक्षी सरोज यादव, महिला आरक्षी वंदना पाण्डेय।

