आबकारी विभाग के छापामारी में 30 लीटर कच्ची शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त के आदेश द्वारा चलाये जा रहें विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में, संयुक्त आबकारी आयुक्त, गोरखपुर जोन एवं उप आबकारी आयुक्त, आज़मगढ़ प्रभार आजमगढ़ के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी मऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहें प्रवर्तन अभियान के क्रम में गुरुवार को मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम दरगाह , सिकड़ी कोल , उन्दूरा इत्यादि जगहों पर संयुक्त दबिश दी गई। दौराने दबिश 2 अभियुक्तों (लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद) के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एवमं आपदा प्रबंधन आई0पी0सी0 धारा-188 के अंर्तगत अभियोग पंजीकृत किये गये।
प्रवर्तन/छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक पंकज प्रसाद क्षेत्र-4 मधुबन , सुशील कुमार घोसी, सुरेश कुमार मुहम्मदाबाद एवं हमराह आबकारी सिपाही राजपति तिवारी एवं अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। अवैध मदिरा की रोकथाम हेतु अभियान/ प्रवर्तन कार्यवाई आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।

