अपना जिला

कटान प्रभावित इलाकों का सपा का प्रतिनिधिमण्डल ने किया दौरा

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । सपा नेता राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में सपा के विधानसभा इकाई मधुबन द्वारा धरमपुर विशुनपुर, बिंदटोलिया में कटान क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र मिश्र ने बताया कि देवारा क्षेत्र में घाघरा में आए बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। लेकिन किसानों को फसलों का मुआवजा नहीं मिल रहा है तथा बाढ़ पीड़ितों के लिए जीवन रक्षक दवाइयां मुहैया नहीं कराई जा रही है। किसानों के द्वारा उत्पादित दूध भी डेयरी तक नही पहुंच रहा है। देवारा क्षेत्र की फसलें पानी में डूबकर पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। पशु पालकों के बीच पशु चारा का संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। बावजूद योगी मोदी की सरकार के द्वारा जिले को बाढ़ एवं सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित नही किया गया है।  यह जिले के साथ अन्याय है।  इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष इन्द्रकैलाश यादव, महेंद्र यादव, सोनल दुबे, रामसंदेश यादव, कृष्णा यादव, विजय यादव, नंद कुमार यादव,हरी चौहान, मनिंदर गोंड, अभयप्रताप, रामकेवल, अजयनरायन, नायब एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *