खास-मेहमान

केसरिया हिंदू वाहिनी महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मीना अग्रवाल का स्वागत

मऊ। केसरिया हिन्दू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुरेखा सक्सेना की संस्तुति पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विभा मिश्रा द्वारा केसरिया हिन्दू वाहिनी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व गोरक्ष प्रांत की प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा मऊ की पूर्व जिलाध्यक्ष मीना अग्रवाल को बनाया है। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती बिन्दू सिंह को प्रदेश प्रवक्ता तथा भाजपा नेता श्रीमती नेहा कपूर को आजमगढ़ मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

श्रीमती मीना अग्रवाल को केसरिया हिंदू वाहिनी द्वारा पार्टी का नया दायित्व देने के बाद मऊ संगठन की महिला संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती राधा जायसवाल, संगठन मंत्री पुष्पा बरनवाल व भाजपा नेत्री कृष्णा खण्डेलवाल ने उनके आवास पर पहुंचकर उनको बुके देकर सम्मानित किया तथा आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी। सम्मान के बाद श्रीमती मीना अग्रवाल ने कहा कि केसरिया हिंदू वाहिनी ने उनके प्रति जो आस्था और विश्वास प्रकट किया है वह उनके कसौटी पर खरे उतरेंगी। संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत करने के लिए तन मन से काम करेंगी। अंत में सभी के प्रति वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा खंडेलवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोगों को श्रीमती मीना अग्रवाल जैसा कुशल नेतृत्व मिला है तथा राधा जयसवाल को जनपद की कमान मिली है एवं भाजपा की जिलाध्यक्ष बिंदु सिंह को संगठन का प्रदेश प्रवक्ता बनाकर एवं नेहा कपूर को मंडल की जिम्मेदारी देकर संगठन ने अच्छा काम किया है सभी के नेतृत्व में केसरिया हिंदू वाहिनी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेगा।

श्रीमती बिंदु सिंह

श्रीमती नेहा कपूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *