इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन द्वारा आनन्द कुमार को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर व्यापारी समाज में हर्ष
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के संयुक्त सचिव आनंद कुमार पत्रकार को इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन द्वारा प्रदेश सचिव बनाए जाने पर व्यापारी समाज गदगद है ।
उक्त जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि आईएमए ने प्रदेश सचिव का पद देकर पत्र कार समाज व व्यापारी समाज को गौरंवित किया है ।उन्होंने बताया कि आनंद कुमार सर्व समाज का के साथ साथ व्यापारियों का भी समय समय पर पथदर्शन करते रहते हैं । आज उसी का परिणाम है कि उन्हें सचिव का पद प्राप्तकरने का अवसर प्राप्त हुआ। इसी क्रम में व्यापार मंडल के विशिष्ट सचिव श्रीराम जायसवाल द्वारा ट्रेनों के आवागमन के लिए रेल महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर तथा रेल मंत्रालय पर तक व्यापारियों की आवाज पहुंचाने के लिए तथा कृषक एक्सप्रेस व चौरी चौरा एक्सप्रेस चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया गया । रोजा स्थित संगठन के शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक में व्यापारी समाज ने उक्त उद्गार व्यक्त किया। डॉक्टर गुप्त ने कहा कि निश्चित रूप से आनंद कुमार व श्रीराम जायसवाल ने व्यापारियों की आवाज हमेशा समय-समय पर यथा स्थान पहुंचा कर व्यापारी समाज का मान सम्मान बढ़ाते रहते हैं । इस अवसर पर मुख्य रूप से अजहर कमाल फैजी आनंद गुप्ता संजय सर्राफ अरुण जायसवाल सुनील यादव हाजी अनवर अली हाजी इफतेखार महातम यादव नेयाज अहमद सुरेश कनौजिया हरिशंकर गुप्ता अशोक सिंह जावेद तरफदार सोनू कनौजिया आदि मौजूद रहे।


