अपना जिला

ABMVS के युवा नेता ने सपा के पुन: निर्वाचित जिलाध्यक्ष समेत अन्य नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

मऊ । अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के युवा प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया के निजी आवास पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्वजातिय बन्धुओं के साथ एक सीमित स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के पुन: निर्वाचित जिला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के साथ ही नव नियुक्त विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष शाहनवाज आलम यूथ ब्रिगेड, चन्दन साहनी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया। साथ ही साथ समाजवादी अंगवस्त्रम् प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गौरव दूबे को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य अल्ताफ अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी उस विचारधारा पर चलती है जिसके प्रणेता श्रद्धेय लोहिया जी वैश्य समाज से ही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी जाति, धर्म, सम्प्रदाय की राजनीति करने वाली पार्टी नहीं हैं, यह पार्टी सबको एक नजरिया से व्यवहार करती है। पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा कि जनता जनार्दन है जनता ने परिवर्तन करके देख लिया और परख भी लिया और अब जनता तय कर चुकी हैं कि अगला चुनावी सेहरा अखिलेश यादव जी के माथे पर होगा। इसी क्रम में सभी पदाधिकारियों द्वारा मध्यदेशीय समाज का आभार व्यक्त किया गया और कहा कि हम हर कदम पर वैश्य समाज के साथ है। अध्यक्षता करते हुए अभिषेक मद्धेशिया ने बताया कि वैश्य समाज की उपेक्षा हर पार्टी में हुई है यदि हमारे समाज के प्रति समाजवादी पार्टी सम्मानजनक दृष्टि गोचर रखती है तो हमारा समाज समाजवाद के विचारधारा पर लोहिया जी के आदर्शों पर चलने का काम करेंगी। बैठक का संचालन करते हुए समाज के जिला महामंत्री वेद प्रकाश आर्य ने कहा कि हमारी जाति किसी एक पार्टी की बधुवा नहीं है।
इस अवसर पर मुख्य रुप से अमरनाथ, अर्जुन, संजय ,प्रवीण, शिखर, अनील, कमलेश, अरविन्द चौहान, अतुल, जुबैर, गौरव, धनेश, अखिलेश, शुभम्, रवि, अमित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *