104 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, 07 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ मनोज कुमार सोनकर के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.08.20 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *चिरैयाकोट* पुलिस द्वारा अरविन्द यादव पुत्र सामू यादव निवासी मोहिद्दीनपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के कब्जे से 10 लीटर, थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा कस्बा दोहरीघाट से वीरू यादव पुत्र शंकर सोनकर, मूकेश पुत्र शेषनाथ निवासीगण नवापुरा थाना दोहरीघाट दोनों के कब्जे से 10-10 लीटर, थाना *कोपागंज* पुलिस द्वारा मूमताज पुत्र सुलेमान निवासी पुरानापुरा थाना कोपागंज के कब्जे से 20 लीटर, थाना *मधुबन* पुलिस द्वारा जियुत पुत्र लल्लन निवासी कटधरा शंकर, बीरबल पुत्र विश्वनाथ निवासी सिकड़ीकोल दोनों के कब्जे से 20-20 लीटर, नीलम पत्नी जुगली निवासी बैरियडीह के कब्जे से 14 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर आबकरी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

