अपना जिला

बाढ़ पीड़ितों के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों पर होगी कार्यवाही : बंटी राय

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राय बंटी ने बाढ़ प्रभावित गांवो का दौरा किया

दोहरीघाट। ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांवो में आई बाढ़ का जायजा लेने शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय राय बंटी ने गांवो में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए तथा ग्रामीणो के समस्याओं को जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया।शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने गोड़ौली, लामी,तारनपुर, कादीपुर, नईबाजार,नवली, बीबीपुर, गोधनी,सरया आदि गांवो में पहुच कर बाढ़ की जमीनी हकीकत से रूबरू हुए।इस दौरान तारनपुर में ग्रामीणों ने फोरलेन में बनी पुलिया को और चौड़ा बनवाने का अनुरोध किया।जिसपर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय राय ने तत्काल फोन द्वारा एनएचएआई के अधिकारियों से बात किया और बाढ़ खत्म होने के बाद पुलिया चौड़ी करने का भरोसा दिया।कादीपुर में पहुचे तो वहाँ ग्रामीणों ने बाढ़ राहत किट व अन्य सुविधाएं नही मिलने का आरोप लगाया।जिस पर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आप सभी लोगो को जल्द से जल्द राशन किट व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।कहा कि बाढ़ पीड़तिों को राहत पहुंचाने के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।बीबीपुर बेलौली बन्धे के निरीक्षण में पहुचे तो गौरीडीह के पास बन्धे में हो रहे रिसाव के बारे में ग्रामीणों ने बताया जिसको गम्भीरता से संज्ञान में लेते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनय राय बंटी ने फोन द्वारा जलशक्ति मंत्री को वर्तमान स्थिति के बारे में बताया तथा जल्द से जल्द बन्धे की मरम्मत करवाने को कहा।प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विनय राय बंटी ने कहा कि हर पीडि़त तक सरकार की सहायता व राहत सामग्री जरुर पहुंचेगी।इसके लिए जनपद के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।उन्होंने आगे कहा कि किसानों की बर्बाद हुई फसलो का क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।जल्द ही आकलन कर किसानों को क्षतिपूर्ति की रकम उनके खातों में पहुच जाएगी।इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री अवधेश राय, अनिल राय, अरविंद, सुमेर,रामदरश,श्रीकांत, अम्बिका, दिनेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *