अपना जिला

कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओ को संगठन में मिलेगा मौका : राम अवध

मऊ। संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को नगर पंचायत अदरी में जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस कार्यक्रम के प्रभारी एवं मुख्यातिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य रामअवध यादव रहे । बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे, बैठक में अदरी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा पांच नामो का चयन किया गया जो प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व संगठन सृजन अभियान के प्रभारी राम अवध यादव ने कहा कि कांग्रेस महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन मऊ जनपद के सभी 9 ब्लाकों व 10 नगर पंचायतों में हम लोग जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ की राय से ब्लाक व नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये तीन तीन लोगों का पैनल तैयार किया जा रहा है। इससे कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओ को संगठन में मौका मिलेगा बैठक में यह भी सुनिश्चित किया जा रहा हैं कि ब्लाक के सभी न्याय पंचायत व नगर पंचायत के सभी वार्डो के लोगों की सहमति से संगठन का चुनाव हो, आज प्रदेश की योगी सरकार व देश की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से लड़ाई लड़ रही हैं, आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी भाजपा को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेकने का काम करेगी, इस बैठक में प्रमुख रूप पूर्व विधायक नसीम अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय, ज़िला उपाध्यक्ष राजमंगल यादव, ज़िला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष शिला भारती, मीडिया प्रभारी अकरम प्रेमियर, ज़िला महासचिव कुंवर श्यामनारायण सिंह, ज़िला महासचिव नज़ीर अहमद, ज़िला सचिव विनोद कुमार,ज़िला सचिव शिवाजी कन्नौजिया,ज़िला सचिव सम्पत मौर्या, मुश्ताक़ अली मंसूरी,निवर्तमान अध्यक्ष पप्पू अंसारी,स्वामीनाथ राय, रामचंद्र राय, मालिक सेराजुद्दीन,आफताब अहमद,गौरव कुमार राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *