पद्म विभूषण पंडित जसराज का 90 साल की उम्र में अमेरिका में निधन।
भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात गायक पंडित जसराज (Pandit Jasraj) का सोमवार को अमेरिका (America) के न्यू जर्सी (New Jersey) में निधन हो गया. वह 90 साल के थे. पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज ने यह जानकारी दी.

पंडित जसराज अपने जीवन काल में पद्म विभूषण, पद्म श्री संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार आदि सम्मानों से नवाजे गए थे. पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हिसार में हुआ था. सिर्फ चार साल की ही उम्र में पिता का देहांत हो जाने के बाद उनके बड़े भाई ने उनका पालन पोषण किया.
शिक्षा दी. पिता के गुजर जाने के बाद उनके बड़े भाई पंडित प्रताप नारायण ने तबले की संगत के साथ उनका प्रशिक्षण शुरू किया. पंडित जसराज ने 14 साल की उम्र से गायक के रूप में प्रशिक्षण शुरू किया इससे पहले वह तबला वादक ही थे. संगीत की दुनिया में अपने 80 साल के सफर में पंडित जसराज ने भारत, कनाडा और अमेरिका में संगीत की शिक्षा दी. वहीं उनके कई शिष्य उल्लेखनीय संगीतकार भी बने. पंडित जसराज का संबंध मेवाती घराने से था.
पंडित जसराज के परिवार में उनकी पत्नी मधु जसराज, पुत्र सारंग देव और पुत्री दुर्गा हैं. मधु फिल्म निर्देशक वी. शांताराम की बेटी हैं जिनसे पंडित जसराज की पहली मुलाकात 1960 में मुंबई में हुई थी. 1962 में दोनों ने विवाह कर लिया था.
