बैंकों की कार्य समयावधि कम किये जाने से व्यापारियों में है रोष :डॉ रामगोपाल गुप्त
● घण्टों लाइन में लगने के बाद भी जमा / निकासी नहीं हो रहा व्यापारियों का पैसा।
● कम समय का बहाना बनाकर सुचारू ढंग से काम नहीँ कर रहे बैंक कर्मी।
● कोरोना के चलते पहले से ही पेंडिंग में है बैंकों का बहुत सा काम।
मऊ । बैंकों की कार्य समयावधि कम किये जाने से व्यापारियो में भारी रोष है। घंटो लाइन लगाने के बाद भी व्यापारियों का रुपया जमा / निकासी नहीं हो पा रहा है। मजबूरन व्यापारियों को बैंकों से वापस आना पड़ रहा है ,जिसके चलते व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि बैंक कर्मी ग्राहको को कम समय का बहाना बनाकर सुचार रूप से काम नही कर रहे हैं । कई बैंकों ने तो समय और स्टाफ की कमी दिखा कर चेको की क्लीयरिंग भी रोक रखी है जिसके चलते करोड़ो रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

डॉ रामगोपाल गुप्त ने बताया कि बैंकों की विगत दिनों की हुई लम्बी बंदी के कारण पहले से ही पेंडिंग कार्य पड़ा हुआ है जिसके चलते व्यापारियों, किसानों, व सामान्य जन समुदाय को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।कोरोना का हवाला देकर बैंक कर्मियो को कम काम करने की सुविधा देना किसी भी स्थिति मे जनहित मे नही है।डॉ रामगोपाल गुप्त ने व्यापार मण्डल के माध्यम से मांग किया है कि कोरोना संक्रमण से बचने के सभी निर्देशों का पालन करते हुए पूर्व निर्धारित समय तक बैंकों को कार्य करने का आदेश निर्गत किया जाय।
