डिप्टी CMO सहित MAU में 35 लोग कोरोना पॉजिटिव, अब तक 32245 जांच में 895 लोग पॉजिटिव
● सोमवार से शाम की 7:00 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें
(श्रीराम जायसवाल)
मऊ। जनपद में शुक्रवार को एक साथ 35 लोग कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए, इनमें 23 लोगों की रिपोर्ट आज व 12 लोगों की रिपोर्ट गुरुवार की देर शाम प्राप्त हुआ है। पत्रकारों को विशेष जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आगामी सोमवार से बाजारों की दुकानें शाम 7 बजे तक खुली रह सकेंगी। उन्होंने बताया कि अब बाजारों में दुकानों के खुलने का समय एक घण्टा बढ़ा दिया गया है।
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अब तक मऊ जनपद से कुल 32245 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें आरटी-पीसीआर से 16862 सैंपल व एंटीजन से 15383 सैंपल भेजे गए थे। इनमें से कुल 895 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए। सुखद बात यह रही कि बड़ी तादाद में 564 लोग जनपद स्थित विभिन्न एल-1 हॉस्पिटल से पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घरों को रवाना हो चुके हैं। फिलहाल जनपद में 324 लोग एक्टिव पॉजिटिव हैं व सात लोगों की विभिन्न बीमारियों के माध्यम से मृत्यु हो चुकी है।
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुख्यचिकित्साधिकारी सतीशचंद्र सिंह ने उक्त बातें बताई।
आज का कोरोना मीटर
टोटल सैम्पल- 32245
टोटल प्राप्त रिपोर्ट- 30689
टोटल निगेटिव – 30046
आज पॉजिटिव- 35
टोटल पॉजिटिव- 895
एक्टिव पॉजिटिव – 324
टोटल स्वस्थ- 564
टोटल मृत्यु- 7


