मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उप राज्यपाल बनाए जाने पर लहुरी काशी में जश्न
गाजीपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उप राज्यपाल बनाए जाने पर लहुरी काशी आज जश्न मेंं डुबी हर्ष एवं उल्लास का माहौल है। अपने धरती के लाल तथा पूर्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले कार्यकाल मे रेल व संचार राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मे पूर्वांचल सहित पुरे प्रदेश मे विकास के पर्याय तथा देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तकनीकी पटल के विश्वसनीय पुरुष मा मनोज सिन्हा को जम्मू-काश्मीर के उप राज्यपाल की जो बड़ी जिम्मेदारी मिली है उससे गाजीपुर का मान सम्मान स्वाभिमान पुरे देश मे बढा है।
जैसे ही प्रातःकाल मनोज सिन्हा को उप राज्यपाल बनाए जाने की सूचना समाचार चैनलों के माध्यम से लोगों को मिली वैसे ही एक दूसरे को बधाई देने का दौर शुरु हो गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता मे हर्ष और उल्लास का कार्यक्रम आयोजित हुआ जहाँ मा मनोज सिन्हा जी के कृतत्व एवं व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा की नेतृत्व का निर्णय दूरगामी होता है और जम्मू कश्मीर के लिए मा मनोज सिन्हा जी पर महामहिम राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा व्यक्त विश्वास पर खरे उतरेंगे।यह गाजीपुर के गौरव की बात है।
क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा ने कहा कि आज इस हर्ष की कोई सीमा नहीं हैं। हम सब अपने को धन्य मान रहे हैं कि हमे ऐसे व्यक्तित्व का संरक्षण मिला जिसे केन्द्रीय नेतृत्व का भरोसा और विश्वास प्राप्त है।
युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करने की नहीं बल्कि महसूस करने की असीम अनुभूति है।
पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि इमानदार एवं सुचिता पुर्ण राजनीति के अविरल पुरुष के कुशलता एवं कुशाग्रता का लाभ जम्मू कश्मीर राज्य को मिलेगा।
इस अवसर पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया तथा पटाखे छोडकर खुशी व्यक्त कि गई।
जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने संचालन करते हुए कहा कि गाजीपुर को जो गौरव का क्षण प्राप्त हुआ है वह मोदी जी के पहले प्रधानमंत्री कार्यकाल मे मनोज सिन्हा जी ने जिस तरह से विकास को गति प्रदान किया था उसी सेवा और निष्ठा भाव से जम्मू कश्मीर मे विकास की गति मे उनके अनुभव और ईमानदारी का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जितेन्द्र नाथ पांडेय,रामनरेश कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,अवधेश राजभर,अखिलेश सिंह,विपिन सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,अशोक पांडेय,हरेन्द्र यादव, विष्णु प्रताप सिंह, सुरेश बिंद,अमरेश गुप्ता, आई टी संयोजक कार्तिक गुप्ता,शैलेश राम,रासबिहारी राय,गोपाल राय,धर्मेंद्र कुशवाहा, मन्नू राजभर,मनोज यादव,पवनजय पांडेय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।



