प्रमोद कुमार मौर्य व अनिल कुमार मौर्य की माता श्रीमती शांति देवी का निधन
मऊ। नगर के निजामुद्दीनपुरा निवासी तथा झांसी जनपद में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद कुमार मौर्य व गांधी मेमोरियल इंटर कालेज बहादुरगंज ग़ाज़ीपुर में तैनात अध्यापक अनिल कुमार मौर्य की माता श्रीमती शांति देवी 72 वर्ष पत्नी स्व. राधे मोहन मौर्य (मास्टर साहब) वनदेवी इण्टर कालेज का निधन आज 02 अगस्त दिन रविवार को सांय 06 बजे हो गया।
उनके निधन का समाचार सुनते ही मोहल्ले सहित पास पड़ोस में लोगों में शोक व्याप्त हो गया। दोस्त व शुभचिंतकों ने उनके निज आवास पहुंच कर सांत्वना दिया व मृत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
प्रमुख रूप से एएन राय, ऋषिदेव त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र राय बबलू राय, अनुराग त्रिपाठी, विनोद चौधरी, बुल्लू पांडेय, डा. जय प्रकाश राय धुमकेतू, अश्वनी, हिमांशु मौर्या, कन्हैया लाल पूर्व सभासद प्रतिनिधि, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुधीर दयाल उर्फ बबलू, अनिल कुमार आदि रहे। श्री मौर्या मूलरूप से बलिया जनपद के ग्रामसभा राघोमंदा के निवासी हैं। श्रीमती शांति देवी का अंतिम शव यात्रा कल 03 अगस्त 2020 दिन सोमवार प्रातः08ः30 बजे गंगा तट के किनारे गाजीपुर के लिए जाएगी।

