कोरोना पॉजिटिव सीओ नागेश मिश्रा का पीजीआई में निधन
.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में तैनात सीओ नागेश मिश्रा का इलाज के दौरान रविवार की सुबह निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनका उपचार लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। हरदोई के हरियावां सर्किल के सीओ थे नागेश मिश्रा। 02 जुलाई को कोरोना की जांच के लिए लिया गया सैंपल खो दिया था स्वस्थ्यकर्मियों ने। हालात बिगड़ने पर लखनऊ में दोबारा हुए टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरोना की पुष्टि हुई। स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही बनी मौत का कारण। इस दुखद घटना की खबर सुनते ही हरदोई शहर उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों सहित आमजन में शोक का लहर दौड़ गया।

