अपना जिला

पुलिस ने मास्क न लगाने पर मऊ में 160 लोगों से 21500 रुपये जुर्माना वसूला

मऊ । कारोना वायरस के दृष्टिगत जारी लाॅकडाउन के क्रम में दिनांक 11.07.20 को पुलिस अधीक्षक मऊ अनुराग आर्य द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर लाॅकडाउन अनुपालन का जायजा लिया गया। इस दौरान बलिया मोड़, भीटी, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड, मिर्जाहादीपुरा, मतलूपुर मोड़, खुरहट, कैलेण्डर तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
कार्यवाही विवरण-
कारोना महामारी के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 10.07.20 को सुबह 8 बजे से दिनांक 11.07.20 को सुबह 8 बजे तक जनपद के समस्त 85 बैरियर प्वाइंट (30 हाटस्पाट एरिया) पर चेकिंग के दौरान 1872 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 125 वाहनों का चालान, 09 वाहन सीज तथा 10 हजार रुपये शमन शुल्क वसूले गये।
साथ ही साथ मास्क न लगाने वाले 160 व्यक्तियों से 21 हजार 500 रुपये जुर्माना, रात में बेवजह घूमने वालों 13 व्यक्तियों से 03 हजार 200 रूपये व दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 120 व्यक्तियों से 25 हजार 400 रुपये सहित कुल 50 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *