MAU में मिले आज 13 कोरोना पॉजिटिव, बाल कारागाह व CHC के कर्मी भी शामिल
मऊ। शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना के 13 मरीज मिले है। जिसमें बाल कारागाह के दो व एक घोसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कर्मचारी शामिल है। इस तरह से जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 166 हो गई। जबकि तीन मौत हो चुकी है और 86 कोरोना के मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर वह अपने-अपने घर को लौटे गये है। फिलहाल जनपद में अब 80 कोरोना के मरीज सक्रिय बचे है।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश चन्द सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। सीएमओ ने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली से अपने गांव लौटे मुहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के निवासी तीन, घोसी क्षेत्र के दरियाबाद निवासी सीएचसी का एक कर्मचारी, बाल कारागाह के दो कर्मचारी व शहर क्षेत्र के लारी रोड निवासी एक, मठियाटोला में तीन व रस्तीपुर में एक तथा प्यारेपुरा में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 365 की जांच सैम्पल लिये गयेे हैं। कहा कि अब तक 7312 जांच सैम्पल भेजे गये, जिनमें 6052 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। उन प्राप्त रिपोर्ट में से 5895 की रिपोर्ट निगेटि व 166 पाजिटिव है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब 39 हाॅटस्पाट प्रभावित है।


