खास-मेहमान

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के युवा समिति के प्रदेश मंत्री बने मिमिक्री कलाकार नीलेश ”दीपू”

■ स्वजातीय लोगों ने किया भव्य स्वागत

बेल्थरारोड /बलिया। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के युवा समिति ने नगर निवासी नीलेश कुमार मद्धेशिया को संगठन का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन से स्वजातीय लोगों में खुशी की लहर है। मनोनयन के बाद स्वजातीय बन्धुओ ने स्वागत में उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया ।
मिमिक्री की दुनिया में नाम कमाने वाले नीलेश मद्धेशिया को अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के युवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता व प्रदेश महामंत्री ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से प्रदेश मंत्री मनोनीत किया। उनके मनोनयन की खबर सुनते ही स्वजातीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने आनन फानन में एक स्वागत की तैयारी कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। अपने स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त प्रदेश मंत्री ने कहा कि संगठन ने मुझे जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर वह
शतप्रतिशत खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा पूरे मनोयोग के साथ संगठन के मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। कहा कि स्वजातीय बन्धुओं के किसी भी कार्य के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। उनके स्वागत के दौरान समाज के लोगों ने उम्मीद जताते हुए कहा कि उनके इस मनोनयन से संगठन को और बल मिलेगा। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से युवा समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष नवल मद्धेशिया, चंदन कुमार, मनीष, धन्नू गुप्ता सत्यम, राहुल, पंकज, सोनू, अजित आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *