DM ने जारी किया MAU में दुकान खुलने व बंद करने की नई समय सारिणी
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने जनपद में दुकानों को खुलने और बंद होने का नई समय सारणी जारी किया है। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी दुकान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही खुलेंगी, नई समय सारिणी के हिसाब से मऊ में पूर्णतया होगी बंदी, उलंघन करने वालो पर होगा कोविड एक्ट में मुकदमा
दवा और शराब की दुकानें यथावत खुलेंगी। जनपद के गांव में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद शहरों में मरीजों के मिलने के बाद जिलाधिकारी ने फैसला दिया है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया है कि वह अपने को बचाव रखते हुए यथासंभव नियम का कड़ाई से पालन करें उन्होंने कहा कि नियम कानून का उल्लंघन करने वाले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


