अपना जिला

MAU : तीन फायर बिग्रेड पुलिस सहित 10 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

कोरोना बुलेटिन : श्रीराम जायसवाल

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में कोरोना को लेकर आज बड़ी खबर आई जब एक साथ 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनमें अग्निशमन पुलिसकर्मी के 3 जवान भी शामिल हैं। खास बात यह कुल 10 लोग कोरोना पाए गए, जिनमें से एक की रिपोर्ट आने से पूर्व ही मौत हो चुकी थी।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त रूप से बताया कि आज 290 रिपोर्ट प्राप्त हुए जिनमें से 10 लोग पॉजिटिव पाए गए। हालांकि उन दस में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट आने से पूर्व ही मौत हो चुकी है। खास बात है कि इनमें तीन अग्निशमन पुलिस के जवान भी शामिल हैं। पॉजिटिव पाए जाने वालों में चिरैयाकोट, बिग्रहपुर, वलीदपुर व हरिनासाथ गांव के एक-एक लोग, हट्ठीमदारी के दो व अग्निशमन पुलिसकर्मी तीन जवान शामिल हैं। खिरीबाग मोहल्ले के निवासी व्यक्ति की वाराणसी बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई।
अब तक जनपद में मऊ जांच के लिए कुल 3650 सैंपल भेजे गए जिनमें से कुल 3428 रिपोर्ट प्राप्त हुए। नेगेटिव रिपोर्ट 3556 व पॉजिटिव कुल 78 पाए गए थे। जिनमें से 57 इलाज के दौरान पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। फिलहाल 19 लोग एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस के रूप में कोविड एल 1 हॉस्पिटल में भर्ती हैं व दो लोगों की रिपोर्ट आने से पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *