चर्चा में

हड़कंप : SP MAU ने MLA मोख्तार अंसारी के 11 सदस्यों पर की कार्रवाई

25-25 हजार रुपये का इनाम किया घोषित

मऊ। जिले में सक्रिय अवैध वसूली गैंग पर मऊ जिले की पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मुख्तार अंसारी गैंग के 11 सदस्यों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इन सभी पर आरोप है कि ये लोग नगर पालिका के टैक्सी स्टैंड पर अवैध धनउगाही कर रहे थे। नामी आरोपियों में सुरेश सिंह, शहर कोतवाली के भीटी मुहल्ले के निवासी, सउद अब्बासी, हलधरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी शिवेंद्र कुमार सिंह, शहर कोतवाली के प्रधान निवासी समर बहादुर, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमलियाडीह निवासी अश्वनी कुमार सिंह, शहर कोतवाली के परदहां निवासी रिंकू सिंह,दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बनौरा गांव निवासी महेंद्र चौहान, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी मखनचु यादव, गालिबपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र कैलाश,आमारी गांव निवासी धीरज राय, शहर कोतवाली के परदहा निवासी मांधाता शुक्ला शामिल हैं। सभी पर एसपी अनुराग आर्य ने गुरुवार की रात 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। साथ ही गैंग की सूची तैयार कराई है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *