चर्चा में

आजमगढ़ में खुला एससी यादव एंड एसोसिएट्स (इनकम टैक्स व जीएसटी कंसल्टेंट का कार्यालय

आजमगढ़। मेसर्स एसo सीo यादव एंड एसोसिएट्स (इनकम टैक्स व जीएसटी कंसल्टेंट) प्रथम तल रईन मार्केट भेली बाजार सदर चौक मऊ की ब्रांच ऑफिस शुक्रवार को आजमगढ़ के छतवारा मोड़ में शुभारम्भ किया गया है जो लाकडाउन के मद्देनजर सीमित गैदरिंग के तहत थानाध्यक्ष सिधारी थाना विनय कुमार दुबे व वरिष्ठ अधिवक्ता सुबाष यादव स्वयं संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। सुबाष चंद्र यादव ने बताया कि आज के समय मे जीo एसo टीo एसेसमेंट मे फाइलों पर आरोपीत हो रहे टैक्स के कारण माननीय हाईकोर्ट अपील का काम आने की वजह से अपील का काम चालू कर दिया गया है मेरा प्रयास है कि सभी सम्मानित उपभोक्ता व्यापारी तथा मुवक्किल को एक छत के नीचे हर सुविधा मुहैया कराया जाए। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ ब्रांच पर राहुल यादव एडवोकेट व्यापारी वर्ग के लिए उपलब्ध रहेंगे तथा वे समय समय पर मौजूद रहेगें। सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राहुल यादव ने कहा कि आज इस लाक डाउन में भी लोग उनके एक निवेदन पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मौजूद रहे। वे सभी का आभार व्यक्त करते हैं। लोगों को उचित मार्गदर्शन देना ही उनका लक्ष्य है।

इस अवसर पर मुख्य रुप से उपस्थित गोविंद यादव, दीवान जी थाना सिधारी, शिवानंद यादव वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी, इंजीनियर राजन यादव, अवनीश यादव उर्फ गुड्डू यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में सदाबृज यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *