पुराने मामले को हल कराते हुए SDM ने की गाँव मे निगरानी समिति की बैठक
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्राम भाटीकला में चार दशक से चले आ रहे पानी निकासी एवं घूरे के पुराने विवाद को एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना डॉ सी एल सोनकर ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल के साथ विवाद हल करवाया।गांव निवासी पीड़िता निर्जला सिंह ने एसडीएम मोहम्दाबाद गोहना को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी, जिस पर एसडीएम ने इसको संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुँच कर इतने पुराने मामले को हल करा दिया।दरवाजे पर घूरा व पानी निकासी की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही थी,जिसको उप जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए गुरुवार संध्या गांव में पहुँचे तथा मामले को हाल कराने के बाद गांव में निगरानी समिति एवं शांति समिति की बैठक किया। जिसमें उन्होंने कोरोनावायरस/ कोविड-19 संक्रमण को लेकर गांव के सभी लोगों को जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने निगरानी समिति के सभी लोगों को इसके प्रति सचेत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो निश्चित रूप से उचित कार्यवाही की जाएगी।
उंन्होने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामवासियों से निवेदन किया तथा कहा कि पूरे भारत में कोरोनावायरस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है, इसलिए आप लोग किसी अन्य विवाद को उत्पन्न ना करें।जिससे प्रशासन के साथ-साथ आप लोगों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़े।आप सभी लोग शांति बनाए रहे।किसी भी प्रकार का विवाद ना करें।कोरोनावायरस से बचने के लिए हाथों को साबुन से धोएं,सैनिटाइज करें,मास्क लगाएं।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना नंदलाल,कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक समेत ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

