Uncategorized

विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत


मुहम्मदाबाद गोहना– मऊ मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोईरियापार पैकौली गाँव निवासिनी 30 वर्षीया सोनी पत्नी छोटक गुरुवार की सुबह पारिवारिक कलह केे कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।थोड़ी देर में विषाक्त पदार्थ का असर होते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी तथा उसके मुंह से झाग निकलने लगी। इसकी जानकारी परिजनों को होने पर घर के लोगो ने 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दिया।
मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण हॉस्पिटल बंद था।इसको देखते हुए परिजनों ने कोपागंज  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल  रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान सोनी चौहान की जिला अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *