अपना जिला

परदेश से लौटे कामगार की रिपोर्ट आयी पाजिटिव, दहशत

मऊ। अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मऊ जनपद में कोरोना का एक नया केस और सामने आ गया है। व्यक्ति दो दिन पहले एम्बलुेंस में सवार होकर दिल्ली से अपने गांव अहिलाद आया था। दिल्ली मंे ही उसका स्वास्थ्य खराब होने पर वह जांच कराकर अपने घर चला आया। घर आने के बाद वह होम क्वारंटाइन में था। आज सुबह उसके मोबाइल पर कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट आते ही गांव में दहशत फैल गई। अब तक जनपद में तीन कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं, जिसमें से एक की लगातार तीन रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे स्वस्थ्य मानते हुए डिस्चार्ज कर होम क्वारंाटाइन कर दिया है। लेकिन गुरुवार को रानीपुर क्षेत्र के चितबिसांव गांव में मुम्बई से लौटे व्यक्ति के रुप में दूसरा कोरोना पाजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया था। अभी पूरी तरह से स्वास्थ्यकर्मियों ने सांस भी नहीं ली थी कि शुक्रवार को जनपद के सरायलंखी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अहिलाद गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमें में फिर हड़कंप मच गया है। यह जनपद में तीसरा कोरोना पाजिटिव केस पाया गया है। बताया जाता है कि व्यक्ति दो दिन पहले ही अपने अन्य साथियों के साथ एम्बुलेंस में सवार होकर दिल्ली से चलकर अपने गांव अहिलाद लौटा था। आज सुबह उसके मोबाइल पर मैसेज आता है कि वह कोरोना से संक्रमित है। मैसेज देखते ही युवक तुरन्त भागते-भागते जिला अस्पताल पहुंचा और कोरोना पाजिटिव होने की जानकारी दी। यह सुनते ही स्वाथ्यकर्मियों के कान खड़े हो गये और तत्काल जिलाधिकारी व सीएमओ को इसके बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अपने दल बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और युवक को तत्काल एम्बुलेंस से आजमगढ़ के मेडिकल कालेज में भेजा। साथ ही उसके सम्पर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों से सम्पर्क साधने की कोशिश की जा रही है और संक्रमित मिले युवक के गांव को सील करते हुए हाॅट स्पाट घोषित कर दिया गया है।
इनसेट
गांव के सभी लोगों की होगी थर्मल स्क्रीनिंगः डीएम
0 जिला अस्पताल को कराया जा रहा सेनेटाइज
जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि गत 13 तारीख को तीन अन्य साथियों के साथ संक्रमित एक एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली से आया था। कहा कि चार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। साथ ही गांव के सभी लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी.वहीं सीएमओ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति के अनुसार उसका स्वास्थ्य दिल्ली में खराब हो गया था, जहां व्यक्ति ने नजदीकी अस्पताल जाकर इलाज करवाया और वहां पर उसका जांच सैम्पल लिया गया था। लेकिन व्यक्ति किन्ही कारण से एम्बुलंेस मंे सवार होकर दिल्ली से मऊ आ गया। आज सुबह उसके मोबाइल में मैसेज आया कि वह कोरोना पाजिटिव है, उसको जानकारी मिलते ही तुरन्त जिला अस्पताल आया और पाजिटिव होने की जानकारी स्वास्थ्यकर्मियों को दी। कहा कि उसे आजमगढ़ मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। साथ ही जिला अस्पताल परिसर को सेनेटाइज कराया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि उसके साथ आये अन्य तीन लोग कहा उतरे इसकी जानकारी सही नहीं मिल पा रही है उन सभी का पता लगाकर सभी को क्वारंटाइन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *