खास-मेहमान

सूरत से 17 सौ रेलयात्री पहुंचे मऊ, बहुतेरों ने ट्रेन से उतर मातृभूमि को किया नमन्

मऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैतृक राज्य गुजरात के सूरत से 11 मई को चलकर मऊ जँ. पर आगामी 12 मई की शाम को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1700 रेल यात्री पहुचें। खास बात यह है कि इस ट्रेन में अकेले मऊ जनपद के लगभग 1000 से अधिक यात्री शामिल हैं। उक्त ट्रेन के मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचते ही यात्री भावुक हो उठे। जहां कुछ यात्री अपनी धरती पर उतर कर काफी खुश नजर आ रहे थे वहीं कुछ ने धरती को प्रणाम करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा भारतीय रेलवे द्वारा हमें सकुशल अपनी धरती पर पहुंचाया गया इसके लिए हम धन्यवाद अर्पित करते हैं। लोगों ने ईश्वर को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूरत से आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे 1700 यात्रियों में लगभग 1000 से अधिक रेलयात्री मऊ जनपद हैं। जिनको जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यकता पड़ने पर कोरोन्टाइन करा कर ही घर भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *