13 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ । दिनांक 12.05.20 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा पटनई बुजुर्ग के पास से मु0अ0सं0 48/20 धारा 147, 148, 149, 307, 308, 427, 352, 341, 336 भादवि0 तथा 7 सीएलए एक्ट में वांछित अभियुक्तगण बालकेश्वर पुत्र दलसिंगार, सिद्धार्थ पुत्र ओमप्रकाश, शैलेष पुत्र रामराज, कुल्ली पुत्र स्व0 गजेमल, लवकुश पुत्र शुभाष निवासीगण पटनई बुजुर्ग थाना दोहरीघाट, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुशीपुरा के पास से मु0अ0सं0 291/20 धारा 504,324,307 भादवि0 में वांछित अभियुक्तगण गुड्डू उर्फ उस्मान, युसूफ उर्फ उमर पुत्रगण नेयाज अहमद निवासीगण हेनवारी थाना उभाव बलिया, थाना रानीपुर पुलिस द्वारा सोनीसा के पास से मु0अ0सं0 39/20 धारा 147,148,308, भादवि0 में वांछित अभियुक्त दिनेश, अम्बिका पुत्रगण नारायण, अनुतोश पुत्र हरिकेश, सुदामी पत्नी हरिकेश निवासीगण सोनीसा तथा घुटया के पास से मु0अ0सं0 51/20 धारा 332,427 भादवि0, 11ख पशुकू्ररता अधिनियम तथा 3/5ए/8 भादवि0 में वांछित अभियुक्त असगर पुत्र मिन्ना नट निवासी घुटया थाना रानीपुर, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा सुतरही के पास से मु0अ0सं0 114/20 धारा 376,313,504 भदावि0 में वांछित अभियुक्त राधेश्याम राजभर पुत्र सुदामा राजभर निवासीगण चकभोपरपुर सुतरही थाना मुहम्मदाबाद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

