अपना जिला

12 मई को 1205 यात्रियों को लेकर, सूरत से आएगी ट्रेन, 902 यात्री मऊ के

मऊ।जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि दिनांक 12 मई 2020 को सूरत से एक ट्रेन जनपद मऊ में आ रही है जिसमे 1205 यात्री जनपद में उतरेंगी। जिसमें मऊ के 902 यात्री, आजमगढ़ के 286 यात्री, गोरखपुर के 14 यात्री, बलिया का एक यात्री, सिद्धार्थनगर का एक यात्री एवं एक यात्री किसी अन्य जनपद का है जिसकी सूचना अभी तक नही मिल पाई हैं। यात्रियों के उतरने के बाद उनको उनसे संबंधित जनपद में बस द्वारा छोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि एक निश्चित दूरी एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था के साथ साइकिल, ऑप्टिकल एवं ज्वैलर्स की दुकान कल से प्रातः 10:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक अनुमति पास होने पर खुलेंगी। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 52 बसों के माध्यम से अलग-अलग जनपद से जनपद मऊ में कुल 1353 लोग आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *