अपना जिला

ई-पास के नाम पर पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : डा. रामगोपाल

मऊ। ई-पास के नाम पर पर व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाय। ई- पास जारी करने वाले अधिकारियो द्वारा व्यापारियो को जान बुझ कर परेशान करने के लिए बिना किसी कारण के रिजेक्ट किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्ता ने वीडिओ कांफ्रेंसिंग कर ज़ूम एप के माध्यम से मीटिंग करते हुए बताया कि जनपद मे निम्न वर्गीय तथा मध्यम वर्गीय व्यापारियो के समक्ष लाक डाउन के बाद रोजी रोटी की विकराल समस्या खड़ी हो गई है। परंतु सरकार का ध्यान किसी भी स्थिति मे आकृष्ट नही हो पा रही है। जिन व्यापारियो को कारोबार चालू करने का आदेश जिलाधिकारी द्वारा जारी किया जा रहा है उन्हे ई- पास बनाने वाले सक्षम अधिकारियों व विशेषकर लिपिकों द्वारा पीड़ित किया जा रहा है । इस कृत्य को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
डॉ गुप्ता ने जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से मांग किया है कि ई-पास बनाने मे हिला हवाली करने वालों पर कार्यवाही किया जाय अथवा ई-पास की अनिवार्यता समाप्त किया जाय। इसके साथ साथ रेडिमेड होजरी, जनरल स्टोर, वस्त्र, होजरी तथा आर्नामेंट्स व श्रृंगार सामग्री की दुकानों को भी खुलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता दोहरीघाट के अध्यक्ष विनय जायसवाल गुलाब चंद गुप्ता उमेश गुप्ता युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अज़हर फ़ैजी श्याम मद्धेशिया इफ्तेखार अहमद अशोक सिंह गामा यादव सुनील यादव हरिश्चन्द्र गुप्ता अंजनी मद्धेशिया सुभाष कनौजिया सोनू कनौजिया राम अवध सिंह फैयाज संजय गुप्ता अरुण जाय सवाल आदि कई व्यापारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *