जिलाधिकारी व एसपी मऊ ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
मऊ। बुधवार को मऊ स्टेशन पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आने वाले यात्रियों के जांच एवं उनके लिए अन्य तैयारियों की समीक्षा हेतु रेलवे स्टेशन मऊ जंक्शन का निरीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी एवं रेलवे के अधिकारियों के साथ किया गया। रेलवे पर सफाई व्यवस्था व सुरक्षा को और ध्यान देते हेतु निर्देशित किया तथा मौके पुलिस अधीक्षक , मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेलवे अधिकारी इत्यादि मौजूद रहे।

