अपना जिलाखास-मेहमान

शासन द्वारा मनोनीत नगर पालिका परिषद के सभासदों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर लिया शपथ

■ प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी के शपथ ग्रहण पर उद्यमियों ने जताई खुशी

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मऊ नगर पालिका परिषद केेेे लिए मनोनीत पाँच सभासदों को नगर पालिका परिषद सभागार में सादे समारोह के मध्य सोमवार को शपथ ग्रहण दिलाई गई। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन तैैय्यब पालकी में सभी मनोनीत सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
गौरतलब हो कि नगर पालिका परिषद मऊ के लिए 2 माह पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी सहित प्रवीण कृष्ण अग्रवाल, धर्मेंद्र राय गोपाल, सुधीर सोनकर व सतीश वर्मा सहित कुल पाँच लोगों को सभासद पद के लिए मनोनीत किया गया था। जिन्हें लॉक डाउन के चलते शपथ नही दिलाया जा सका था। आज नगर पालिका परिषद सभागार में नगर मजिस्ट्रेट जेजे सचान द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लॉक डाउन के चलते सादा समारोह आयोजित कर शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में सभासदों के साथ ही चेयरमैन नगर पालिका परिषद तैयब पालकी व अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बचाव के तहत सभी लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
शासन द्वारा मनोनीत पांच सभासदों में
शपथ ग्रहण पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में सभासद विनोद गुप्ता, गौरव जयसवाल, अखिलेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, आशीष जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, सुधीर मौर्य, धीरज गुप्ता, राहुल जायसवाल, राहुल राय इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *