दुनिया 24X7

लौट आया उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन

20 दिन बाद ही सही आखिरकार उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को फिर से दुनिया देख पाई है, जी हां, उन अटकलों पर विराम लग गया जिसमें यह बताया जा रहा था कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की मौत हो गई है

करीब 20 दिन के बाद शुक्रवार को एक बार फिर किम जोंग उन सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि या तो वह गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं, या हार्ट सर्जरी के चलते उनकी हालत गंभीर है जिसके बाद से पूरी दुनिया इसी बात को लेकर चिंतित थी कि आखिरकार किम जो उनकी सेहत कैसी है या वह कहां है,

इन सभी अटकलों से उत्तर कोरिया की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने पर्दा उठा दिया किम जोंग उन ने शुक्रवार को राजधानी प्योंगयांग के समीप सुनचोन में एक उर्वरक कारखाने का उद्घाटन किया

इस दौरान उनकी बहन भी मौजूद थी, कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें किम जोंग उन को काले रंग के सूट में देखा जा सकता है, इस दौरान वह मुस्कुराते हुए भी नजर आए, तस्वीरों में किम लाल रंग का फीता काटने के बाद ताली बजाते दिखे.

इस मौके पर विशाल कारखाना परिसर में हजारों की संख्या में कामगार कतारों में खड़े रहे, और हवा में गुब्बारे छोड़े गए, इन तस्वीरों और वीडियो से ऐसा ही संकेत मिलता है कि किम जोंग पूरी तरह स्वस्थ है. कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात का दावा किया था कि उन्हें किम जोंग उन के बारे में पूरी जानकारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *