खास-मेहमानचर्चा मेंफिल्मी फंडा

इरफान खान व ऋषि कपूर को फाइन आर्ट के कलाकारों ने दी, कला से श्रद्धांजलि

आनन्द कुमार

आजमगढ़। श्रद्धांजलि के सबके अपने-अपने तरीके होते हैं, कोई शब्दों से श्रद्धांजलि देता है तो, कोई मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देता है, तो कोई अपनी अभिव्यक्ति से, तो कोई गीतों व कविता से और कोई स्केच आर्ट बनाकर अपनी कला से श्रद्धांजलि देता है। ऐसे में देश में करोडों के दिलों पर राज करने वाले किसी कलाकार को अगर कोई कलाकार अपनी कला से श्रद्धांजलि उसकी आकृति बना कर दे तो, उसकी कला के क्या कहने। कलाकार के कला का भाव उसके पेंसिल के अनगिनत घुमावदार दुनिया में उसकी आंखें नम होते हुए अपने चहेते अभिनेता को जब अपनी कला की अभिव्यक्ति से रंगा, तो सच में यह भाव मन का होता है, दिल का होता है एवं आत्मिक पुकार का होता है। ऐसे कलाकारों को उनके कला को, उनके तरीकों को बार-बार नमन् व सलाम।
हम बात कर रहे हैं आजमगढ़ जनपद के फाइन आर्ट सेंटर के कलाकारों द्वारा भारत के सिने जगत के दो अभिनेता इरफान खान व ॠषि कपूर को कला की कूची से ऑनलाइन क्लास के द्वारा अपनी प्रबंधिका डॉ लीना मिश्रा के संरक्षण में कला के सौंदर्य को अभिव्यक्त करना अपने आप में काबिले सराहनीय है। आजमगढ़ के फाइन आर्ट सेन्टर के कलाकार अंकिता सिन्हा, दीपिका सिंह, सौम्या अस्थाना, सहजप्रीत कौर, अरीबा अकील व श्वेता ने अपने अपने घरों में लाक डाउन का पालन करते हुए करोड़ों के दिलों की धड़कन और उस पर राज करने वाले फिल्मी दुनिया के चहेते और महान कलाकार इरफान खान वह कपूर खानदान के हीरो ऋषि कपूर को अपनी कला से श्रद्धांजलि देने के इस तरीके और हौंसलों को अनेको बार नमन् ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *