Uncategorized

युवा व्यापारी समाज ने पुलिस व पत्रकार को गमछा व सेनेटाइजर देकर किया सम्मानित

मऊ। युवा व्यापारी समाज भीटी के व्यापारियों द्वारा नगर के बलिया मोड़ पर पुलिस प्रशासन और मीडिया जगत से जुड़े पत्रकार बंधुओ को गमछा व सेनेटाइजर देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के संयोजक युवा व्यापारी और समाजसेवी पीयूष कुमार जायसवाल ने सर्वप्रथम मेघालय के पहाड़ में वीर गति को प्राप्त वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भगवान से उन वीर जवान की दिव्य आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिवार को साहस और शक्ति देवें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी जान पर खेल कर पूरी जनता की सहायता कर रही है और हमारे पत्रकार बन्धु अपनी ज़िंदगी को जोखिम में डाल कर, जन जन लोगों तक ख़बर पहुँचा रहे हैं।इन सभी लोगों को युवा व्यापारी समाज अभिनंदन करता है ।
इस दौरान भीटी चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने कहा की सभी को लाकॅ डाउन के नियमों को पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करते रहना चाहिए। कहा कि प्रशासन के लोग जनता की हर तरीक़े से मदद कर रहे हैं। कहा कि अपने पुलिस कप्तान अनुराग आर्य के कुशल निर्देशन में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रह जाये इसका ख्याल रखा जा रहा है। हम लोग ज़रूरत मंद का हर तरीक़े से मदद को तैयार है।
इस मौक़े पे युवा व्यापारी सनी सिंह ने कहाँ इस कोरोना वाइरस जैसी बीमारी को भगाना है तो घर में रहना होगा। अंत में युवा व्यापारी अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने प्रशासन और मीडिया भाइयों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में युवा व्यापारी समाज भीटी के महामंत्री संदीप जायसवाल, उपाध्यक्ष अनोखे, विपिन बरनवाल, पल्लू गुप्ता, सतीश गुप्ता, राहुल जायसवाल, गौरव राय, गौरव जायसवाल, अविनाश सिंह, अभिषेक सिंह, दिलीप सिंधी, अंकित सिन्धी, राहुल कांदू, योगेश विश्कर्मा, रितेश जायसवाल, सुजीत गुप्ता, रवि गुप्ता, सोनू गुप्ता, अजित मौर्य इत्यादि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *