क्वारन्टीन किये गए लोगों को सीखाया गया योग
मऊ शहर के अंतर्गत क्वारन्टीन किये गए लोगों को जिलाधिकारी के निर्देश पर योगाभ्यास कराया । कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बाहर से आये लोगों को एक स्थान पर प्रशासन ने अलग रखा है । जिनको आज पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी बृज मोहन द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं श्वशन तंत्र को मजबूत करने को लेकर योगाभ्यास कराया गया । उन्होंने शरीर में कफ को संतुलित करने के लिए भ्रस्तिका , कपाल भांति , उज्जयी , सूर्य भेदी प्राणायाम का अभ्यास कराया जो शरीर में गर्मी को बढ़ाती है और कफ को कम करती है । साथ में योगिक जोंगिंग , सूर्य नमस्कार का अभ्यास का कराया गया । उन्होंने बताया कि कोरोना में हमारी लड़ाई शरीर से अधिक मन की है अगर मन से हार गए तो शरीर से कभी नहीं जीत सकते । इस लिए हमें मन को मजबूत करना है ।लोगों ने नारा भी लगाया “अब हमने यह ठाना है , भारत को कोरोना मुक्त बनाना है ” । ” अब हमने यह ठाना है , सोसल डिस्टेंस अपनाना है ” । लोगों को सफाई रखने , दूरी बना के रखने का संकल्प दिलाया गया । इस अवसर पर तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय ,युवा भारत जिला प्रभारी राजन वैदिक , राजेश गोस्वामी सहित सैकड़ों लोगों ने योग का अभ्यास किया ।।

