अपना जिलाखास-मेहमान

क्वारनटाइन सेंटर में रखे गये 299 लोग घर को रवाना

■ अन्य जनपदों से आए लोगों को रखा गया क्वारनटाइन में
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोरोना वायरस को लेकर जहां सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है। वही विगत 14 दिनों पूर्व दिल्ली, मुरादाबाद एवं लखनऊ की तरफ से आए 328 लोगों को जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर तहसील के पब्लिक महिला शहर कॉलेज बरामदपुर में क्यान्टाइन में रखा गया था। क्वारनटाइन सेंटर पर रखे जाने के पश्चात सायंकाल जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक मऊ ने पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया था तथा समय-समय पर उनकी सीएचसी के चिकित्सकों द्वारा जाँच भी की जाती रही थी। आज सेन्टर में 14 दिन रहने के पश्चात जनपद के 299 लोगों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। साथ ही साथ 30 लोगों को जो प्रदेश के विभिन्न जनपदों के थे,उन्हें अग्रिम आदेश तक इसी कॉलेज में रखा गया है।
इस बाबत पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना सीएल सोनकर ने बताया कि इन सभी की समय-समय पर जांच, थर्मल स्केनिंग एवं अन्य जांच भी की जा रही है। आज सभी की जांच के पश्चात उनके घरों को रवाना कर दिया गया है। इन सभी को अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। विभिन्न जनपदों से आए अन्य लोगों को अग्रिम आदेश तक इसी सेंटर पर क्वानटाइन में रखा गया है।जहां इनकी जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर एपी सिंह द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *